बांसगांव: SSP ने आपराधिक इतिहास वाले बासगाँव के चंचल सिंह को 'दुराचारी' घोषित कर खोली 'बी' हिस्ट्रीशीट, अब रहेगी सख्त निगरानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना बांसगांव के कनईल गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ चंचल सिंह को उसके आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर 'दुराचारी' घोषित करते हुए 'बी' हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मारपीट, घर में घुसकर हमला, छेड़छाड़, POCSO एक्ट, हत्या, लूट, NDPS एक्ट और सड़क दुर्घटना सहित कुल आठ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।