सिराथू: अझुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों के समय पर न आने से मरीज परेशान, वीडियो हुआ वायरल
सरकार की लाख कोशिशो के बावजूद भी सरकारी कर्मचारी कुछ जगहों पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में पीछे दिखाई देते हैं।सिराथू इलाके के अझुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक जीपीएस वीडियो बृहस्पतिवार दोपहर वायरल हुआ है जो सुबह का वीडियो बताया जाता है।मरीज तो मौजूद है लेकिन डाक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी नदारत है।अस्पताल का जीपीएस वीडियो बनकर किसी ने वायरल किया है।