कुर्था: सचई गांव निवासी कुंदन शर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर हज़ारों की चोरी
Kurtha, Arwal | May 7, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र के सचई गांव निवासी कुंदन शर्मा के बंद मकान से रात्रि के समय ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपए की आभूषण की चोरी कर ली। गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे जब कुंदन शर्मा जहानाबाद से घर पहुंचे तो इस घटना की जानकारी मिली। इन्होंने इसकी प्राथमिकी कुर्था थाना में दर्ज करवाई है।