चूरू: गांव दाऊदसर के खेत में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, चूरू अस्पताल में पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | May 15, 2025 चूरू जिले के गांव दाऊदसर के खेत में गुरुवार को कृषि कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। रतनगढ़ पुलिस ने चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल की मोर्चरी में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।