चूरू: भाईजी चौक पर पुलिस से उलझने पर युवक को पड़ा महंगा, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 15, 2025 चूरू शहर के भाई जी चौक पर पुलिस से उलझना एक युवक को महंगा पड़ गया। एक महिला द्वारा दिए गए परिवाद के बाद कोतवाली पुलिस युवक की तलाश में भाई जी चौक पहुंची थी जहां युवक ने पुलिस के सामने ही महिला को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। कोतवाली पुलिस ने वार्ड संख्या 54 निवासी 33 वर्षीय सोनू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया।