जलडेगा: कोनमेंरला में समाजिक समस्याओं पर सेमिनार, परिवहन अधिकारी बोले- नाबालिग को वाहन दिया तो 25 हजार जुर्माना और जेल
जलडेगा प्रखंड के कोनमेरला पंचायत भवन में शनिवार को लीड्स संस्था द्वारा "पंचायत सेमिनार ऑन सोशल इश्यू एंड कम्युनिटी रिस्पॉन्स" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर सामाजिक समस्याओं की पहचान और सामुदायिक भागीदारी से समाधान निकालना था। संस्था के परियोजना समन्वयक आलोक कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्था के कार्यों की जानकार