इटावा: महिला के अपहरण और हत्या के मामले में यमुना में शव फेंकने के आरोप में रिटायर्ड दरोगा के पुत्र समेत 2 गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Apr 12, 2025 एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शनिवार दोपहर 2 बजे अपहरण एवं हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि फ्रेंड्स कालाेनी के अजीतनगर मोहल्ले की रहने वाली मृतका अंजली की बहन किरण ने रणवीर नगर निवासी शिवेन्द्र यादव उसके साथी गौरव पर 7 अप्रैल की रात्रि 9 बजे बहन अंजली अपहरण कर लेने के संबंध में सूचना दी थी, जिस पर मुदकमा दर्ज के आरोपी को देर रात्रि सफारी रोड से गिरफ्तार किया।