जगाधरी: पोर्टल से नगर निगम के अधिकारी कूड़ा उठान गाड़ियों पर करेंगे निगरानी: निगम आयुक्त
निगम आयुक्त महावीर प्रसाद ने जानकारी देते बताया कि अब शहर के अंदर कूड़ा उठाने की गाड़ियों को निगरानी करने में आसानी मिलेगी। इसको लेकर एक पोर्टल के माध्यम से निगम कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें अगर कोई भी कर्मचारी सही से काम नहीं करता तो ठेकेदार के माध्यम से उसके खिलाफ कार्रवाई करने का काम भी किया जाएगा इससे सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी।