जगाधरी: कलानौर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पहचान नहीं हो पाई
जांच अधिकारी ने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है जो की 50 वर्ष से अधिक उम्र का लग रहा है। इसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे इसकी पहचान हो सके। शव को कब्जे में लेने के बाद शवग्रह में रखवा दिया है ताकि परिजनों के मिलने पर कार्रवाई की जा सके।