चेनारी: गुप्ता धाम में लगने वाले श्रावणी मेले को लेकर जिलाधिकारी एवं रोहतास एसपी ने गुप्ता धाम परिसर का किया निरीक्षण
डीएम ने बैठक के बाद अधिकारियों के साथ गुप्ताधाम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गुफा के अंदर पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था और क्षमता बढ़ाने को प्राथमिकता देने को कहा। साथ ही प्रवेश द्वार से 50 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर दंडाधिकारी, पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गुफा से 50 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की दुकान लगाने पर रोक रहेगी।