राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रदेश की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के प्रवास पर ,ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक
---
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मप्र के प्रवास पर आज गुरुवार को पहले दिन प्रदेश में तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुँची। यहां उन्होंने ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ममलेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश से पहले महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मुख्य गर्भगृह में मुख्य पुजारियों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज और विशेष मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक और पूजन किया। इस दौरान राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। ओंकारेश्वर तीर्थ के दर्शन से पूर्व राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन उपरांत कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया गया। साथ ही सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को स्मृति चिन्ह के रूप में नर्मदेश्वर शिवलिंग, शंख और भगवान ओंकारेश्वर तीर्थ का छायाचित्र भेंट किया। इस अवसर पर जनजाति कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण पटेल, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, आईजी श्री अनुराग सिंह व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#omkareshwer
#khandwa
45 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026