चंदौली: खुले में शराब पीने वालों की खैर नहीं, अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 80 शराबियों के खिलाफ कार्रवाई
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली जनपद में लगातार शराबियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। शराबी पीकर वाहन चलाने, सड़क पर व आबादी एरिया में शराब पीकर हंगामा करने आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार रात जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कुल 80 शराबियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।