चंदौली: चौपाल सागर के समीप सड़क दुर्घटना में घायल ट्रक चालक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपाल सागर घायल ट्रक चालक की मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। मध्यप्रदेश का रहने वाला दीपक कुमार 28 वर्ष अपने साथी क्लीनर के साथ पपीता लादकर बिहार की ओर जा रहा था कि बीते सोमवार शाम अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।