चंदौली: रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी का मामला गरमाया, चंदौली में लोग सड़क पर उतरे, पुतला फूंका, FIR की मांग
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा क्षत्रिय कुलभूषण राणा सांगा पर की गई टिप्पणी का मामला गरमा गया है। बुधवार को सैकड़ो की संख्या में आक्रोशित लोगो ने चंदौली में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन रैली निकाली। इस दौरान रामजीलाल सुमन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की उनका पुतला भी फुंका। सदर कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। लोगों ने कहा अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।