चंदौली: भगवानपुर के समीप अज्ञात कारण से एक युवक ट्रेन से बुरी तरह कटा, शव हुआ क्षत-विक्षत
जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर समीप बुधवार सुबह 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस बाबत मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है, घटना की जांच की जा रही है।