विजयीपुर: डीएम ने किया विजयीपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
गोपालगंज डीएम पवन कुमार सिन्हा ने विजयीपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों, अभिलेखों एवं कार्यालय व्यवस्था की गहन जांच की। डीएम ने अधिकारियों और कर्मियों को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं तत्परता बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे आम लोगों ने जिलाधिकारी के समक्