श्रीडूंगरगढ़: जैतासर के पास पुलिस की गाड़ी से भिड़ी कार, बड़ा हादसा टल गया
दीपावली की रात श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिसकर्मी गश्त के लिए मोमासर रवाना हुए थे। इसी दौरान गांव जैतासर के पास स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए, हालांकि एयरबैग खुलने से बड़ा जनहानि हादसा टल गया। पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। कार में तीन युवक सवार थे। पुलिस के