सहारनपुर: चिलकाना में भोजपुर के पास सड़क किनारे मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, बाइक भी बरामद, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में पिलखनी-पटनी रोड पर भोजपुर गांव के पास शुक्रवार को सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान हराड़खेड़ी निवासी रमेश के रूप में हुई है। शव के पास ही उसकी बाइक भी बरामद हुई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।