➡️ आज से प्रदेश भर में जी-राम-जी योजना का हो रहा शुभारंभ: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत
➡️ जी-राम-जी योजना से होगा हर गांव का कायाकल्प: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत
➡️ ग्राम बिचपुरी में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण, छात्र-छात्राओं को वितरित कीं निःशुल्क साइकिलें
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश का प्रत्येक गांव विकास की नई इबारत लिख रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि गांवों में सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जी-राम-जी योजना गांवों के कायाकल्प करने की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना में ग्रामवासियों की सहभागिता से गांव की प्राथमिकताओं के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। गांव का विकास गांव के लोगों की भागीदारी से होगा और प्रत्येक ग्राम पंचायत अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार करेगी। ग्रामवासी ग्राम सभा के माध्यम से अपने गांव की आवश्यकता अनुसार कार्य करा पायेंगें। जिसको लेकर सरकार दृंढ़ संकल्पित है, हर गांव में पर्याप्त राशि पहुंचेगी, अब आपके गांव का विकास आपके स्वयं के हांथो में है। श्री राजपूत ने कहा कि इससे पहले मनरेगा योजना गांव के विकास के लिए चलाई जाती थी, लेकिन उस योजना में विसंगति होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का विकास अवरूद्ध जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव ने ग्राम के समग्र विकास के लिए जी-राम-जी योजना बनाई जिससे हर गांव का विकास निश्चित रूप से होगा। यह योजना प्रदेश में आज से शुरू होने जा रही है।
➡️ जी-राम-जी योजना से होंगे ये प्रमुख विकास कार्य
मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत गांवों में सीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवन (मंगल भवन), मंदिर एवं धार्मिक स्थलों का विकास, खेल मैदान, आंगनवाड़ी भवन, स्कूलों का उन्नयन, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता कार्य, सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण, तालाब एवं जल संरक्षण कार्य, वृक्षारोपण, पंचायत भवन सहित अन्य जनहित के विकास कार्य कराए जाएंगे। ग्रामवासियों की सहमति और आवश्यकताओं के आधार पर कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
➡️ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली ग्रामीणों की तस्वीर
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार केवल विकास कार्य ही नहीं करा रही, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त भी बना रही है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है, लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बनी है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार की सुविधा मिल रही है, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में पहुंच रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
➡️ विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिलें
कार्यक्रम में मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा ही विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं।
➡️ स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार
मंत्री श्री राजपूत ने घोषणा करते हुए कहा कि ग्राम बिजपुरी में शीघ्र ही स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। ग्रामीणों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा आंखों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने गांव के निकट ही मिल सकें।
➡️ ग्रामीणों ने किया मंत्री का स्वागत
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
3 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026