घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, सीईओ को सौंपा ज्ञापन
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में मंगलवार शाम करीब 4 बजे ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायकों ने सीईओ के नाम कार्यालय में ज्ञापन सौपा। सचिव मनोहर भमोरिया ने बताया कि जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायकों की बैठक आयोजित की गई।