गुलाबगंज: सोमवार को कोतवाली पुलिस ने बाईक चोर गिरोह को पकडा,गुलाबगंज के दो युवक सहित कुल 4 चोर धराए,एक नाबालिग चोर भी किया निरूद्द
गुलाबगंज के बर्री बैंक के पास के दो युवक अजीत उर्फ अज्जू अहिरवार और मनजीत लोधी बाइक चोरी की अपराध मे सोमवार को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए। उनके साथ रेलवे क्वार्टर निवासी अमित कुशवाहा और नाबालिक किशोर भी निरूद्द किया गया। सोमवार शाम सीएसपी ने दो बाइक चोरी के मामले में खुलासा करते हुए बाइक भी जप्त की। जप्त हुई बाइक में MP-40-MJ-0184 और MP-40-MT-3991।