डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मथुरापुर में 'शक्ति-उत्सव सह डांडिया नृत्य' का भव्य आयोजन छात्राओं में खुशी का माहौल
नवरात्रि की पावन बेला पर शक्ति की आराधना को समर्पित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मथुरापुर के प्रांगण में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को दोपहर 3:45 मुझे जानकारी के अनुसार बताया गया कि 'शक्ति-उत्सव सह डांडिया नृत्य' का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और माँ दुर्गा की वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि यह उत्सव नारी शक्ति, मातृ शक्ति और भारतीय संस्कृति के सम्मान का प्रतीक है।
इस उत्सव की सबसे खास बात यह रही कि इसमें केवल छात्र-छात्राएं और शिक्षक ही नहीं, बल्कि छात्रों की माताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। माताओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को एक पारिवारिक उत्सव का रूप दे दिया।
रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, शिक्षिकाओं और माताओं ने गरबा और डांडिया की लय पर जमकर नृत्य किया। ढोल-नगाड़ों और फिल्मी गरबा गीतों पर पूरा विद्यालय परिसर थिरक उठा। सभी ने एक साथ मिलकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
अंत में प्राचार्य जी ने सभी माताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और सभी को नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनाएं दीं। पूरा कार्यक्रम हर्षोल्लास और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ।