जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार को जन सुराज पार्टी की रोहतास जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौक पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, अबीर-गुलाल लगाया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।