महोबा: जिला महिला अस्पताल में एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, गर्मी को लेकर व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 21, 2026 जिला महिला अस्पताल में एसडीएम ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए वार्डों और ओपीडी में कूलिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने, एसी की सर्विस कराने और ठंडे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार रखने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान अवैध वसूली की शिकायत मिली, लेकिन पुष्टि नहीं हुई।