चाईबासा: गांधी मैदान से बापू की प्रतिमा हटाए जाने पर आक्रोश, त्रिशानु राय ने नगर परिषद से पुनः स्थापना की मांग की
चाईबासा। शहर के हृदय स्थल स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य के बीच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को हटाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बिना किसी आधिकारिक सूचना के पुरानी प्रतिमा हटाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वही शुक्रवार को कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने नगरपरिषद प्रबंधक से मिलकर पुनः प्रतिमा लगाने कि मांग कि