शिवपुरी नगर: विश्व मलेरिया दिवस पर ज़िला अस्पताल में मलेरिया व डेंगू शिविर का हुआ आयोजन, CMHO ने दी जानकारी
विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे शिवपुरी जिला अस्पताल में मलेरिया डेंगू शिविर लगाया गया। जहां टीम ने लोगों की मलेरिया डेंगू की जांच की और उन्हें मलेरिया डेंगू के खतरों से बचने के उपाय भी बताए गए। जिला अस्पताल पहुंचे सीएमएचओ डॉ संजय ऋषेश्वर ने मीडिया को बताया की यह कैंप पूरे जिले में आयोजित किया जा रहा है।