पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना नगर में तैनात उ0नि0 व्यास राय को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ सहित पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारी व शोक संतप्त परिजन उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि स्व0 व्यास राय वर्ष 1988 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे।