कानपुर: पनकी में पान मसाला कंपनी के पीछे जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड आग बुझाने का कर रही प्रयास
पनकी थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के पीछे जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। फायर अधिकारी ने जानकारी दी कि, आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी के पीछे पड़े वेस्टेज में आग लगी है। जो काफी तेजी से बढ़ रही है ।प्रयास जारी है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है।