कानपुर: चकेरी पुलिस ने शातिर चोर गैंग को किया गिरफ्तार,डीसीपी ने दी अहम जानकारी
चकेरी पुलिस ने शातिर चोर गैंग को गिरफ्तार किया है।डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि चकेरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यह गैंग रेकी करके सूनसान घरों को निशाना बनाता था और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार करने वाली टीम को 10000 रुपए का पुरस्कार दिया गया है। प्रकरण में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।