कानपुर: सेन पश्चिम पारा पुलिस और एसटीएफ इकाई को मिली बड़ी सफलता,शातिर को चार पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस और एसटीएफ इकाई को बड़ी सफलता हाथ लगी है।मुखबिर की सटीक सूचना पर काली मठिया से 20 मीटर आगे भीम नगर तिराहे के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से चार पिस्टल बरामद हुई हैं।थानाध्यक्ष ने बताया इटावा के रहने वाले अभियुक्त सज्जन सिंह को गिरफ्तार किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।