कानपुर: बर्रा पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार,दो वाहन बरामद
बर्रा थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शातिर वाहन चोर आकाश कुमार उर्फ विराट कुमार को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि उपनिरीक्षक दीपक गिरी के नेतृत्व में शातिर चोर को अर्रा तिराहा से गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की एक बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।