कानपुर: फीलखाना थाना क्षेत्र के बिरहाना रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम काटकर हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
फीलखाना थाना क्षेत्र के बिरहाना रोड स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम काटकर बदमाश कैश लूट ले गए। लोगो से एटीएम चोरी की सूचना पर पुलिस को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद बैंक प्रबंधन के लोग भी पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब एटीएम काटने वाले गिरोह का सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी है।