कोरांव: सेंट मेरीज स्कूल तरांव में मातृ दिवस कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य अतिथि सुषमा केसरी ने कहा- जीवन में मां का स्थान सबसे ऊपर
शनिवार को सेंट मेरीज स्कूल तरांव, कोरांव में मातृ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं की माताओं को आमंत्रित किया गया था।कार्यक्रम में नगर पंचायत कोरांव की पूर्व अध्यक्ष और प्रतिष्ठित ज्वेलरी व्यवसायी की पत्नी सुषमा केसरी मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत समारोह के साथ हुआ।