आज दिनांक-12.10.2026 को श्री रोशन कुशवाहा (भा०प्र०से०) जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के उपरांत छूटे हुए मतदाता का नाम जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाये जाने से संबंधित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करने हेतु निदेशित किया गया।
कोई मतदाता का अगर किसी कारणवश उनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची में नहीं है, उसके बाद सतत् अद्यतीकरण के दौरान आज तक उनका नाम पंजीकृत नहीं किया जा सका है और अगर वे अर्हता पूरी करते है तो उनसे प्रपत्र-6 में आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण की कार्रवाई किया जाना है एवं उसकी सूची तैयार कर बी०एल०ओ० द्वारा अपने मतदान केन्द्र के बी०एल०ए० को प्राप्ति के साथ हस्तगत कराना है। इस क्रम में पंजी भी संधारित किया जाना है।
सभी विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर 16 एवं 17 अक्टूबर को विशेष कैम्प आयोजित किया जाए। कैम्प में मुख्य कार्यों की विडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कैम्प में पर्याप्त संख्या में प्रपत्र 6, 7, 8 एवं पंजी रखना आवश्यक है। इन कैम्पों में फार्म-6 भरने वाले या जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में है उनका Testimonial तैयार किया जा रहा है। इस कार्य में आपका सहयोग का भी अपेक्षा है।
इस कार्य में बी०एल०ओ० पर्यवेक्षक की सहायता भी ली जा रही है। वे बी०एल०ओ० के कार्य का प्रतिदिन अनुश्रवण करेंगे एवं बी०एल०ओ० द्वारा संधारित किये जा रहे पंजी का निरीक्षण करेंगे।
कैम्प के दिन मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी / सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्वयं भ्रमण कर बी०एल०ओ० के कार्य का निरीक्षण एवं अनुश्रवण करें। आप भी स्वयं या बी०एल०ए० के माध्यम से कैम्प पर भ्रमण कर बी०एल०ओ० को सहायता करें, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। इस संदर्भ में कुछ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों बताया गया है कि छठ पर्व के उपरांत भी विशेष कैम्प का आयोजन किया जाय।
उक्त बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में से
1. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री सूर्य शेखर प्रसाद मंडल, 2. राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष श्री सत्यविंद पासवान, 3. जनता दल यूनाईट के अध्यक्ष मो० अनस रिजवान, 4. भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस के अध्यक्ष श्री उपेन्द्र नाथ तिवारी, 5. राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, 6. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष श्री अनन्त कुशवाहा, 7. बहुजन समाज पार्टी के उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार यादव, 8. भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन) के अध्यक्ष श्री उमेश कुमार, 9. भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के अध्यक्ष श्री रामाश्रेय महतो, 10. आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार, श्री सूर्य प्रताप सिंह (भा०प्र०से०) निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 133-समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र-सह-उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर उपस्थित थे।
#मतदाता_सूची #विशेष_अभियान #मतदाता_पंजीकरण #निर्वाचन_आयोग #जिला_प्रशासन #CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
District Administration, Samastipur
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
Patna, Bihar | Oct 12, 2026