बारां: भूपसी नदी पर एनिकट निर्माण में मिली अनियमितताएं, बारां अटरू विधायक ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार
Baran, Baran | Dec 24, 2025 बारां–अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा ने घटिया निर्माण कार्य को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बारां विधानसभा क्षेत्र के डडवाड़ा गांव के पास भूपसी नदी पर चल रहे एनीकट निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर विधायक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया।