गुना: फतेहगढ़ तिराहा पुराने टोल प्लाजा पर आरटीओ ने यात्री बसों की जांच की, 30 यात्री बसों में 18 पर की कार्यवाही, दो बस जप्त
गुना में बारिश के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर 7 जुलाई दोपहर को फतेहगढ़ तिराहा पुराने टोल प्लाजा पर आरटीओ ने यात्री बसों की जांच की। आरटीओ ज्ञानेंद्र वेश्य बताया, 30 यात्री बसों की जांच की गई, मानकों का पालन न करने ओवरलोडिंग सहित अन्य कमियां मिलने पर 18 बसों पर कार्रवाई कर ₹41,500 जुर्माना वसूल किया। दस्तावेज न होने पर दो बस जप्त की गई है।