सौर बाज़ार: महिला ने एसपी से लगाई गुहार, ननद की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
एक महिला ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार से अपनी ननद की हत्या के फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसकी ननद की मौत जबरन गर्भपात कराने के कारण हुई थी।सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप पश्चिमी वार्ड 8 निवासी सीता देवी ने अपने लिखित आवेदन में बताया कि उनकी ननद प्रीति कुमारी की शादी सात साल पहले सरोज कुमार से हुई थी। उनके दो बच