Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ

“24 घंटे का समय दे रहा हूं” ‘Land Mafia’ से 65,000 Acre ज़मीन...#गुंडाराज #भूमाफिया #LandMafia

Chhattisgarh, India | Feb 4, 2026

MORE NEWS

🚨 बलरामपुर: आम के पेड़ से लटका मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी।🚨

बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा चौकी अंतर्गत बीरपुर गांव में बुधवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। खेतों में पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान गंगापुर निवासी राम सागर (70) पुत्र बदल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले करीब एक वर्ष से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#Balrampur #बलरामपुर #Laliya #ललिया #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #UttarPradesh #ViralNews #HindiNews #UPNewsBalrampur #अहमदरजा #BalrampurNews #SocialMediaNews

🚨 बलरामपुर: आम के पेड़ से लटका मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी।🚨 बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा चौकी अंतर्गत बीरपुर गांव में बुधवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। खेतों में पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गंगापुर निवासी राम सागर (70) पुत्र बदल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले करीब एक वर्ष से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #Balrampur #बलरामपुर #Laliya #ललिया #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #UttarPradesh #ViralNews #HindiNews #UPNewsBalrampur #अहमदरजा #BalrampurNews #SocialMediaNews

Balrampur, Balrampur | Aug 5, 2026

#रांची में #दिल्ली के जंतर-मंतर जैसा छात्र आंदोलन: 10 दिनों से धरना जारी, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान...

झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार 10वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर धरना दे रहे हैं और परीक्षाएं रद्द कर निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
आंदोलनकारियों ने मशाल जुलूस सहित कई शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच मंच ने 6 अगस्त को झारखंड विधानसभा मार्च का आह्वान किया है।
सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक सरकार का कोई प्रतिनिधि धरना स्थल पर उनसे मिलने नहीं पहुंचा है।
आंदोलन की खास बात यह है कि छात्रों ने राजनीतिक दलों की सीधी भागीदारी पर रोक लगा रखी है। उन्होंने अपने आंदोलन के लिए एक कोड ऑफ कंडक्ट भी बनाया है, जिसके तहत राजनीतिक, धार्मिक या जातीय बयानबाजी और व्यक्तिगत आरोपों से बचने का निर्णय लिया गया है।
इस बीच JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के नेता देवेंद्र महतो लगातार तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आंदोलनरत छात्रों को अपना समर्थन दिया है और उनकी मांगों को जायज़ बताया है।
छात्रों का दावा है कि उन्हें बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात समेत कई राज्यों से समर्थन मिल रहा है। गुजरात और दिल्ली से ऑनलाइन भोजन भेजा जा रहा है, जबकि स्थानीय सामाजिक संस्थाएं भी भोजन और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग कर रही हैं।

#रांची में #दिल्ली के जंतर-मंतर जैसा छात्र आंदोलन: 10 दिनों से धरना जारी, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान... झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार 10वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर धरना दे रहे हैं और परीक्षाएं रद्द कर निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने मशाल जुलूस सहित कई शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच मंच ने 6 अगस्त को झारखंड विधानसभा मार्च का आह्वान किया है। सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक सरकार का कोई प्रतिनिधि धरना स्थल पर उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। आंदोलन की खास बात यह है कि छात्रों ने राजनीतिक दलों की सीधी भागीदारी पर रोक लगा रखी है। उन्होंने अपने आंदोलन के लिए एक कोड ऑफ कंडक्ट भी बनाया है, जिसके तहत राजनीतिक, धार्मिक या जातीय बयानबाजी और व्यक्तिगत आरोपों से बचने का निर्णय लिया गया है। इस बीच JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के नेता देवेंद्र महतो लगातार तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आंदोलनरत छात्रों को अपना समर्थन दिया है और उनकी मांगों को जायज़ बताया है। छात्रों का दावा है कि उन्हें बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात समेत कई राज्यों से समर्थन मिल रहा है। गुजरात और दिल्ली से ऑनलाइन भोजन भेजा जा रहा है, जबकि स्थानीय सामाजिक संस्थाएं भी भोजन और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग कर रही हैं।

Balrampur, Balrampur | Aug 5, 2026

"या हुसैन" की सदाओं से गूंजा उतरौला, कड़ी सुरक्षा के बीच गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम का जुलूस

"या हुसैन" की सदाओं से गूंजा उतरौला, कड़ी सुरक्षा के बीच गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम का जुलूस

Balrampur, Balrampur | Aug 4, 2026

🚨 BREAKING | बलरामपुर

 लघु सेतु निर्माण में लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख!

जनपद के विभिन्न निर्माणाधीन लघु सेतु और बॉक्स कल्वर्ट का जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को दो टूक संदेश दिया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और निर्माण कार्य हर हाल में तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

डीएम ने झिन्ने नाला, घोड़हवा नाला और कोडरी–मथुरा–चौधरीडीह मार्ग पर निर्माणाधीन सेतु कार्यों का जायजा लिया।

सीमेंट, सरिया और कंक्रीट समेत निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई।
तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए निर्माण में तेजी लाने को कहा।
नियमित मॉनिटरिंग और किसी भी कमी पर तत्काल सुधार के आदेश दिए।

डीएम बोले: "जनता की सुविधा से जुड़े निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानकों से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।"

ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए पेज को फॉलो करें।

#BreakingNews #Balrampur #UPNews #DMBalrampur #VipinKumarJain #BridgeConstruction #PWD #Development #Infrastructure #बलरामपुर #ब्रेकिंग_न्यूज़ #विकास #लोकनिर्माणविभाग #मेरेअनुभव #UPNewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

🚨 BREAKING | बलरामपुर लघु सेतु निर्माण में लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख! जनपद के विभिन्न निर्माणाधीन लघु सेतु और बॉक्स कल्वर्ट का जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को दो टूक संदेश दिया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और निर्माण कार्य हर हाल में तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। डीएम ने झिन्ने नाला, घोड़हवा नाला और कोडरी–मथुरा–चौधरीडीह मार्ग पर निर्माणाधीन सेतु कार्यों का जायजा लिया। सीमेंट, सरिया और कंक्रीट समेत निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई। तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए निर्माण में तेजी लाने को कहा। नियमित मॉनिटरिंग और किसी भी कमी पर तत्काल सुधार के आदेश दिए। डीएम बोले: "जनता की सुविधा से जुड़े निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानकों से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।" ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए पेज को फॉलो करें। #BreakingNews #Balrampur #UPNews #DMBalrampur #VipinKumarJain #BridgeConstruction #PWD #Development #Infrastructure #बलरामपुर #ब्रेकिंग_न्यूज़ #विकास #लोकनिर्माणविभाग #मेरेअनुभव #UPNewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

Balrampur, Balrampur | Aug 4, 2026

#बलरामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश...

देशभक्ति, स्वच्छता और जनसहभागिता के साथ होंगे विविध कार्यक्रम

रिपोर्ट: इमरान अली शाह
बलरामपुर। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस परंपरागत, गरिमामय और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। इसलिए सभी कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और जनसहभागिता के साथ आयोजित किए जाएं।
बैठक के अनुसार 15 अगस्त को सुबह प्रभात फेरी, दौड़ प्रतियोगिता, सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, गोष्ठियां और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विकास भवन से विकासपरक झांकियां निकाली जाएंगी, जबकि नगर पालिका में पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे तथा एमएलके पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
डीएम ने "स्वच्छता से राष्ट्रभक्ति" का संदेश देते हुए सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, शहीद स्मारकों और विद्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी ज्योति राय, शिव नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#balrampur #dmbalrampur

#बलरामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश... देशभक्ति, स्वच्छता और जनसहभागिता के साथ होंगे विविध कार्यक्रम रिपोर्ट: इमरान अली शाह बलरामपुर। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस परंपरागत, गरिमामय और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। इसलिए सभी कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और जनसहभागिता के साथ आयोजित किए जाएं। बैठक के अनुसार 15 अगस्त को सुबह प्रभात फेरी, दौड़ प्रतियोगिता, सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, गोष्ठियां और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विकास भवन से विकासपरक झांकियां निकाली जाएंगी, जबकि नगर पालिका में पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे तथा एमएलके पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने "स्वच्छता से राष्ट्रभक्ति" का संदेश देते हुए सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, शहीद स्मारकों और विद्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी ज्योति राय, शिव नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #balrampur #dmbalrampur

Balrampur, Balrampur | Aug 4, 2026

“24 घंटे का समय दे रहा हूं” ‘Land Mafia’ से 65,000 Acre ज़मीन...#गुंडाराज #भूमाफिया #LandMafia - Chhattisgarh News