हरदोई: मकान निर्माण के दौरान गली में पड़े मलवे को लेकर विवाद, शिक्षक को लाठी-डंडों और ईंट से पीटकर किया घायल
Hardoi, Hardoi | May 29, 2026 कोतवाली शहर के मोहल्ला रद्धेपुरवा में भवन निर्माण के दौरान गली में पड़े मलवे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी और उसके पिता ने एक शिक्षक को लाठी-डंडों और ईंट से पीटकर घायल कर दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब निकल कर सामने आ गया है,जिसके बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।