चक्रधरपुर: लगातार तेज बारिश से चक्रधरपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त, बच्चे और दैनिक मजदूर सबसे अधिक परेशान
चक्रधरपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक लोगों को आवागमन, रोजगार और रोजमर्रा के कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।