बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी गोली
बारादरी थाना पुलिस ने हत्यारोपी को मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उपचार को लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।