बरेली: झील कोटिया की रहने वाली महिला ने रेप के आरोप से पलटी, युवक पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप
कैंट थाना क्षेत्र के झील गोटिया की रहने वाली एक महिला ने मोहल्ले की ही एक युवक पर रेप का आरोप लगाया था। महिला अब अपने आरोपों से पलट गई है। उसका कहना है कि मोहल्ले के कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसने दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया था। मामले में प्रार्थना पत्र देकर उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।