ऑपरेशन में खुली पोल अशोकनगर जिले में अवैध शराब के कारोबार को लेकर चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। रविवार को सुबह 8:30, बजे पब्लिक एप टीम द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में नई मंडी स्थित शराब ठेके से शराब की पेटियों की सप्लाई कर गांव-गांव और ढाबों तक पहुंचाने का मामला उजागर हुआ है।