मढ़ौरा: अंवारी में पैसा लेनदेन के विवाद को लेकर महिला से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Marhaura, Saran | Sep 14, 2026 थानाक्षेत्र के अंवारी में महिला के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्यवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने सोमवार की दोपहर बारह बजे बताया कि अंवारी निवासी रिंकु देवी के साथ हुई मारपीट मामले में पीड़ित महिला के आवेदन पर असोईयां के कुछ लोगों के खिलाफ जांच व कार्यवाई की जा रही है।