बीकानेर: गंगाशहर थाने में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट और 27 ग्राम सोने के जेवर गायब करने का मामला दर्ज
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट और 27 ग्राम जड़ाऊ सोने का जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। शिवा बस्ती निवासी आनंद सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जून की रात वह अपनी दुकान से लौट रहा था। व्यापार नगर स्थित जैन भवन के पास उसने देखा कि कुछ लोग उसके पिता अशोक सोनी के साथ मारपीट कर रहे हैं। बीच-बचाव करने पर आरोपिय