निघासन: तारानगर में जमीनी विवाद के चलते 8 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या, चारपाई पर सोते समय गला रेतकर की गई वारदात
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र के तारानगर गांव में जमीनी विवाद ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। बीती देर रात चारपाई पर सो रहे 8 वर्षीय रवि की कथित तौर पर उसके ही चचेरे चाचाओं ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।