बानसूर: नाई की बगची में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच जारी
Bansur, Alwar | May 2, 2026 बानसूर। क्षेत्र के नारायणपुर रोड स्थित नाई की बगची में शनिवार सुबह 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील मीणा पुत्र रोहिताश्व मीणा निवासी बानसूर के रूप में हुई है। सुबह ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचा है।