मप्र शासन, आनंद विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 14 जनवरी से 28 जनवरी के मध्य आनंद उत्सव संपूर्ण प्रदेश मे मनाया जा रहा है। जिसके पालन मे स्थानीय नगर परिषद् द्वारा शुक्रवार दोपहर 1 बजे के लगभग आनंद उत्सव का आयोजन स्थानीय रेनबसेरा प्रांगण मे किया गया। जिसमे कबड्डी एवं रस्सा-कसी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।