बंजरिया: बंजरिया प्रखंड कार्यालय के पीछे गुरुवार को चैलाहा सिसवनिया पथ पर महिला थाना ने 33 गाड़ियों से ₹45 हजार का चालान काटा
चैलाहा सिसवनिया पथ पर गुरुवार बंजरिया प्रखंड कार्यालय के पीछे गुरुवार महिला थाना के अधिकारियों द्वारा कुल 33 दोपहिया वाहनों से 45 हजार रुपए का चालान काटा गया। थानाध्यक्ष मोना कुमारी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत जांच की गई। इस दौरान करीब 100 गाड़ियों की जांच की गई। कागजात दिखाने वाला को छोड़ दिया गया,जबकि बिना कागजात व बिना हेलमेट वाले का चालान काटा गया है।