पिपरा: पीपरा प्रखंड के मधुबाना गांव के पास जिप सदस्य ददन पासवान ने नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास किया
Pipra, Palamu | May 29, 2026 पीपरा प्रखंड के मधुबाना गांव के समीप शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे 15वें वित्त आयोग स्वास्थ्य अनुदान मद से बनने वाले नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास किया गया। जिला परिषद सदस्य ददन पासवान एवं मुखिया राजेश राजवंशी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। शिलान्यास के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।